रायपुर। राजधानी रायपुर में हॉलीडे पैकेज के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के संचालक ने एडवांस के रूप में करीब 2.94 लाख रुपए लेकर कंपनी बंद कर दी और फरार हो गया। शिकायत के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान नागेश कुमार के रूप में हुई है।
तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरस्वती नगर निवासी पीड़ित महेश सिंह राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी नागेश, मैग्नेटो मॉल स्थित ‘प्लू वेरियंट’ नाम की ट्रैवल एजेंसी का संचालन करता था। उसने आकर्षक हॉलीडे पैकेज का झांसा देकर पीड़ित से एडवांस में पैसे ले लिए।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने देश-विदेश के टूर पैकेज का लालच दिया और यह भरोसा दिलाया कि पूरी व्यवस्था उसकी कंपनी करेगी। पीड़ित के अनुसार पैसे लेने के बाद न तो कोई ट्रिप बुक की गई और न ही किसी तरह की सेवा दी गई। कुछ दिनों बाद आरोपी ने अपना ऑफिस बंद कर दिया और संपर्क से बाहर हो गया।
पीड़ित के अनुसार आरोपी ने केवल उससे नहीं बल्कि अन्य लोगों से भी इसी तरह रकम लेकर ठगी की है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस बोली- आरोपी को जल्द अरेस्ट किया जाएगा
इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत परआरोपी नागेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दुर्ग जिले में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस लेकर प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप की करीब 7 खेप ...
छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव (लू) चलने का अलर्ट जारी किया है। 25 अप्रैल को रायपुर, ब...
छत्तीसगढ़ सरकार ने निजी स्कूलों को लेकर दो बड़े फैसले लिए हैं। पहला, स्कूल अब अपनी मर्जी से फीस नहीं बढ़ा पाएंगे। फीस बढ़ाने पर रोक लगाने के निर्दे...
कोंडागांव जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने यात्रियों को दहला दिया। सवारी से भरी एक बस नेशनल हाईवे-30 पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमे...
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही आशंकाओं के बीच सरकार ने स्थिति पूरी तरह सामान्य होने का दावा किया है। खाद्य, नागरिक आपूर्...