बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने गला रेतकर की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर

बिलासपुर।  सेंट्रल जेल में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब किचन में काम कर रहे एक कैदी ने हंसिया से अपना गला रेतकर खुदकुशी की कोशिश कर ली। गंभीर हालत में जेल कर्मचारियों ने उसे तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। गला कटने के कारण कैदी फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है, इसलिए घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।


जानकारी के अनुसार पेंड्रा निवासी विकास कश्यप हत्या के मामले में पिछले दो वर्षों से केंद्रीय जेल में सजा काट रहा है। उसने पारिवारिक विवाद में अपनी दादी की हत्या कर दी थी। वर्ष 2024 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वर्तमान में उससे जेल के किचन में भोजन बनाने का काम लिया जा रहा था।


मंगलवार सुबह करीब 7 बजे विकास अपने बैरक से किचन पहुंचा और काम के दौरान अचानक सब्जी काटने वाले हंसिया से अपना गला रेत लिया। उसके साथ काम कर रहे अन्य कैदियों ने उसे तड़पता देख संभाला और तुरंत जेल अधिकारियों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही जेल अधीक्षक, जेलर और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद जेल एंबुलेंस से घायल कैदी को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

Related News
thumb

खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की:बेकरी की जांच में मिली एक्सपायर्...

अंबिकापुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अंबिकापुर बस स्टैंड के पास स्थित शिवम मिष्ठान और डेली नीड्स व बेकरी में छापेमारी की। जांच के दौरान दुकान से करीब ...


thumb

22 घंटे चली ED की जांच: कारोबारी के ठिकाने से सोना-हीरे और कैश जब्त

दु्र्ग/बिलासपुर । छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर में फरार आ...


thumb

महिला आरक्षण पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में घमासान, विपक्ष के वॉकआउट के ...

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में शासकीय संकल्प विपक्ष की गैरमौजूदगी में पारित किया गया। 33% महिला आरक्षण पर करीब 10 घंटे से ज्यादा समय तक चर्चा हुई।...


thumb

खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में खनिजों का अवैध परिवहन, ...

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्...


thumb

अवैध रेत खनन पर सख्ती : नहरडीही में चैनमाउंटेन मशीन जब्त

धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन अभिय...


thumb

एयरलिफ्ट कर केरल से रांची लाया गया अमित राम का पार्थिव शरीर, उनके ग...

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील एवं त्वरित पहल के परिणामस्वरूप जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पगुराबहार(सराईटोली) निवासी ...