बिलासपुर की कॉलोनी में दो सूने मकानों में लाखों की चोरी

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में दो सूने मकानों में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर शैलेश शुक्ल और बैंक कर्मचारी अंकित श्रीवास के घरों को निशाना बनाया, जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई है।


जानकारी के अनुसार, शैलेश शुक्ल 19 फरवरी को परिवार सहित बलौदाबाजार में शादी समारोह में गए थे। 21 फरवरी को लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला और आलमारी से सोने-चांदी के जेवर व नगदी सहित करीब 4.50 लाख रुपये की चोरी हो चुकी थी। शुक्ल ने बताया कि अधिकतर कीमती जेवर बैंक लॉकर में सुरक्षित थे, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।


इसी कॉलोनी में अंकित श्रीवास के घर में भी चोरी हुई। वे फील्ड विजिट पर कोटा गए थे। चोर एक्टिवा से आए और वारदात के बाद उसलापुर स्टेशन मार्ग से फरार हो गए। रास्ते में फेंके गए जेवर के पाउच व खाली डिब्बे पुलिस ने बरामद किए। उनके घर से करीब 50 हजार रुपये मूल्य के जेवर और नगदी चोरी हुई।


घटना की सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरियों से रहवासियों ने रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने और पुलिस चौकी सक्रिय करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

Related News
thumb

आईपीएल रायपुर में छत्तीसगढ़ी रंग: 40 बॉक्स बनेंगे कल्चरल शोकेस, टिक...

रायपुर । आईपीएल के दो मुकाबले (10 और 13 मई) से पहले नया रायपुर का परसदा इंटरनेशनल स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट वेन्यू नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृति...


thumb

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक ग...

बेमेतरा। आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त क...


thumb

अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, रेत से भरे 2 वाहन जब्त, 57 हजार रुपये...

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क...


thumb

सरगुजा में बुलेट सवार युवकों से लूट:आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी ब...

सरगुजा । सरगुजा जिले में बाइक सवार युवकों के साथ विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बुलेट सवार युवकों से 52 हजार रुपये नकद, बुल...


thumb

अवैध शराब पर कार्रवाई:180 पौवा देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा । रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' लगातार जारी है। इसी कड़ी में तिल्द...


thumb

पत्नी-बेटी की हत्या, तीसरे शव से रची साजिश… कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में दुर्ग कोर्ट ने 6 साल बाद आरोपी रवि शर्मा को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2020 का है,...