जांजगीर-चांपा। जिले में एकलौते बेटे को सड़क हादसे में खोने के गम और सदमे में माता पिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना ने समाज को एक बार सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्या यह अति आधुनिक सोच का नतीजा है। या एकांकी जीवन ने मनुष्य को मानसिक रूप से कमजोर बना दिया है।
सोमवार को घर में पेड़ पर दोनों की एक साथ फंदे पर लटका शव मिला। मृतकों की पहचान कृष्णा पटेल (48) और रमाबाई पटेल (47) के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में शोक व्याप्त हो गया। मामला शिवरीनारायण थाना के धरदेई गांव का है।
कुछ दिन पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि बेटे की असमय मृत्यु से दंपति गहरे सदमे में थे। शुरुआती जांच में मानसिक आघात के चलते आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आ रही है।
सोमवार सुबह दोनों की पेड़ के फंदे पर लटकी लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को सुरक्षित नीचे उतार लिया पंचानामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल दंपति के सुसाइड के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है।
अंबिकापुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अंबिकापुर बस स्टैंड के पास स्थित शिवम मिष्ठान और डेली नीड्स व बेकरी में छापेमारी की। जांच के दौरान दुकान से करीब ...
दु्र्ग/बिलासपुर । छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर में फरार आ...
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में शासकीय संकल्प विपक्ष की गैरमौजूदगी में पारित किया गया। 33% महिला आरक्षण पर करीब 10 घंटे से ज्यादा समय तक चर्चा हुई।...
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्...
धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन अभिय...
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील एवं त्वरित पहल के परिणामस्वरूप जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पगुराबहार(सराईटोली) निवासी ...