रायगढ़। शहर के मेडिकल कॉलेज आवासीय परिसर में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। 12वीं कक्षा की छात्रा अनन्या सर्वे तीसरी मंजिल से गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार अनन्या के पिता राजेश सर्वे मेडिकल कॉलेज की स्थापना शाखा में कर्मचारी हैं और परिवार टाइप-6 भवन की तीसरी मंजिल में रहता है। सुबह करीब 6 बजे छात्रा छत पर टहल रही थी, तभी वह अचानक नीचे गिर गई। परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि बुधवार को ही उसकी बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर था।
घटना से पूरे परिसर में शोक का माहौल है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर बिलासपुर जिले के गनियारी ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अंबिकापुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अंबिकापुर बस स्टैंड के पास स्थित शिवम मिष्ठान और डेली नीड्स व बेकरी में छापेमारी की। जांच के दौरान दुकान से करीब ...
दु्र्ग/बिलासपुर । छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर में फरार आ...
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में शासकीय संकल्प विपक्ष की गैरमौजूदगी में पारित किया गया। 33% महिला आरक्षण पर करीब 10 घंटे से ज्यादा समय तक चर्चा हुई।...
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्...
धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन अभिय...
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील एवं त्वरित पहल के परिणामस्वरूप जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पगुराबहार(सराईटोली) निवासी ...