कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलवाद के खात्में के बाद कांकेर पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और आईटीबीपी की संयुक्त टीम द्वारा लगाातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत शुक्रवार काे नक्सलियों के डंप से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और आईईडी बरामद किया गया है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर बरामद हथियारों में एक 7.62 एसएलआर राइफल, एक 5.56 इंसास राइफल, पांच थ्री-नॉट-थ्री राइफल, 11 सिंगल शॉट देसी मेड गन, आठ बीजीएल लॉन्चर, पांच भरमार बंदूक, 15 सिंगल शॉट 12 बोर बंदूक, दो देसी कट्टा, एक 315 बोर बंदूक और एक 7.65 एमएम पिस्टल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 10 कुकर बम, एक तीर बम, 13 मैगजीन, 469 कारतूस, 34 बीजीएल सेल, 46 किलो बारूद, चार वॉकी-टॉकी और एक छोटा गैस वेल्डिंग मशीन भी मौके से बरामद किया गया। उन्हाेने कह कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
दुर्ग-भिलाई । दुर्ग जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने पुलिस आरक्षक को कुचलने की कोशिश क...
रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तुमीडीह डैम किनारे जंगल में 12 मई को अर्धनग्न हालत में मिली युवती की लाश की पहचान हो गई है। 31 साल की युवती लैलू...
कांकेर। कोतवाली थाना क्षेत्र में नकली करेंसी के एक चौंकाने वाले मामला का खुलासा हुआ है। आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में एक व्यक्ति ने पैसे कमाने के...
महासमुंद। महासमुंद जिले में बीती रात तेज अंधड़, हल्की बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। बागबाहरा ब्लॉक के कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम बाधमु...
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने खरीफ 2026 में जिले के किसानों को सहकारी व निजी क्षेत्रों से आवश्यक मात्रा में उर्वरकों का वितरण सुगमता एवं प...
कोरबा । कोरबा जिले में गुरुवार रात से शुक्रवार तक तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सभी हादसे तेज र...