यूथ फेस्टिवल-2026 में शामिल होंगे जशपुर के 20 युवा’

रायपुर।छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के होनहार युवा जल्द ही हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों और ऊंचे पहाड़ों के बीच अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे।यूथ फेस्टिवल 2026 के तहत राष्ट्रीय स्तर के एक भव्य आयोजन में भाग लेने के लिए जशपुर जिले के 20 छात्र-छात्राओं का दल रवाना हो रहा है। यह राष्ट्रीय आयोजन हिमाचल प्रदेश के श्बीरश् में 21 मई से 24 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के 18 से 24 वर्ष के आयु वर्ग के 20 युवाओं (छात्र-छात्राओं) का चयन जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इस महोत्सव के लिए किया गया है। युवाओं की सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए दल के साथ जिला स्तर के 02 प्रभारियों को भी भेजा गया है।यह फेस्टिवल केवल एक सामान्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश भर के युवाओं के सपनों, कला, संस्कृति और आत्मविश्वास का एक जीवंत महोत्सव होगा। कार्यक्रम के दौरान जहाँ युवा हरे-भरे पहाड़ों पर एडवेंचर और ट्रेकिंग का अनुभव लेंगे, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस 4 दिवसीय आयोजन में गीत, संगीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएगी। भाषण प्रतियोगिताओं के साथ -साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं के साथ संवाद भी होगा। जशपुर के युवा छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, कला और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर राज्य का नाम रोशन करेंगे। यह यात्रा छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए कुछ नया सीखने, नए मित्र बनाने और भारत की विविध संस्कृति को करीब से जानने का एक बेहतरीन और यादगार अवसर साबित होगी। यह महोत्सव युवाओं के उत्साह, ऊर्जा और सपनों को एक नई दिशा देगा।

Related News
thumb

अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन का शिकंजा, नारकोटिक दवाएं बेचने वाले मेडि...

एमसीबी। जिले में नारकोटिक एवं प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री तथा बिना अनुमति संचालित क्लीनिकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी क...


thumb

स्वास्थ्य जांच अभियान: गमपुर में 771 ग्रामीणों की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

बीजापुर। जिले के ग्राम गमपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग सर्वेक्षण का आयोजन मंगलवार काे किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र डोड...


thumb

चलती स्कॉर्पियो का टायर फटा, हादसे में 6 लोग घायल

जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत मारेंगा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर vमंगलवार सुबह 6 बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क किनारे पलट गई।...


thumb

बिलासपुर में पैतृक जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, भाइयों के बीच चले कुल्...

बिलासपुर । बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा गांव में पैतृक जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के भाइयों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना...


thumb

भिलाई में शराबियों का उत्पात, बीयर की बोतल से सिर फोड़ा; 2 भाइयों क...

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में रविवार देर रात शराबियों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। पंजाब बार में शराब पीने आए लोगों के बीच किसी बात को लेकर ...