चलती स्कॉर्पियो का टायर फटा, हादसे में 6 लोग घायल


जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत मारेंगा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर vमंगलवार सुबह 6 बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवार 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के नवरंगपुर निवासी एक ही परिवार के सदस्य किरंदुल में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह समाप्त होने के बाद वे सभी वापस नवरंगपुर लौट रहे थे। दीपक नामक व्यक्ति स्कार्पियो चला रहा था। रात 2 बजे नरेंद्र, गजेंद्र, जोगेंद्र, नवीन और जिसुधन के साथ वे रवाना हुए। रात करीब 3 बजे आधे रास्ते में स्कार्पियो का एक टायर अचानक फट गया। चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण कर उसे रोका और सभी ने मिलकर टायर बदला। इसके बाद वे अपनी यात्रा पर फिर से निकल पड़े। सुबह करीब 6 बजे चालक दीपक को अचानक झपकी आ गई। इससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आईं। आस-पास के लोगों ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकाला और मदद की।

Related News
thumb

यूथ फेस्टिवल-2026 में शामिल होंगे जशपुर के 20 युवा’

रायपुर।छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के होनहार युवा जल्द ही हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों और ऊंचे पहाड़ों के बीच अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे।यूथ फेस्टिवल 2...


thumb

अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन का शिकंजा, नारकोटिक दवाएं बेचने वाले मेडि...

एमसीबी। जिले में नारकोटिक एवं प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री तथा बिना अनुमति संचालित क्लीनिकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी क...


thumb

स्वास्थ्य जांच अभियान: गमपुर में 771 ग्रामीणों की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

बीजापुर। जिले के ग्राम गमपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग सर्वेक्षण का आयोजन मंगलवार काे किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र डोड...


thumb

बिलासपुर में पैतृक जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, भाइयों के बीच चले कुल्...

बिलासपुर । बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा गांव में पैतृक जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के भाइयों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना...


thumb

भिलाई में शराबियों का उत्पात, बीयर की बोतल से सिर फोड़ा; 2 भाइयों क...

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में रविवार देर रात शराबियों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। पंजाब बार में शराब पीने आए लोगों के बीच किसी बात को लेकर ...