बीजापुर। जिले के ग्राम गमपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग सर्वेक्षण का आयोजन मंगलवार काे किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र डोडीतुमनार की स्वास्थ्य टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, दुर्गम रास्तों और सीमित संसाधनों के बावजूद गांव तक पहुंचकर कुल 771 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की। स्वास्थ्य विभाग की इस विशेष पहल के दौरान ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ मलेरिया, टीबी, एनीमिया, उच्च रक्तचाप तथा गर्भवती महिलाओं की विशेष स्क्रीनिंग की गई । सर्वेक्षण में 05 मलेरिया मरीजों की पहचान कर उनका तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया। वहीं 02 संभावित टीबी मरीजों एवं 01 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (ANC HRP) की पहचान कर आगे की जांच एवं उपचार हेतु उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया।
इसके अतिरिक्त जांच के दौरान 01 उच्च रक्तचाप (बीपी) तथा 02 एनीमिया मरीजों को चिन्हित कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य टीम द्वारा ग्रामीणों को साफ-सफाई, पोषण, नियमित जांच तथा संक्रामक बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी भी दी गई।
ग्रामीणों ने बताया कि पहली बार उनके गांव के समीप इतने व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य जांच सुविधा उपलब्ध हुई है। इस अभियान से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान संभव हो सकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। टीम के सतत प्रयासों से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। यह अभियान न केवल ग्रामीण स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ ।
रायपुर।छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के होनहार युवा जल्द ही हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों और ऊंचे पहाड़ों के बीच अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे।यूथ फेस्टिवल 2...
एमसीबी। जिले में नारकोटिक एवं प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री तथा बिना अनुमति संचालित क्लीनिकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी क...
जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत मारेंगा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर vमंगलवार सुबह 6 बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क किनारे पलट गई।...
बिलासपुर । बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा गांव में पैतृक जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के भाइयों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना...
दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में रविवार देर रात शराबियों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। पंजाब बार में शराब पीने आए लोगों के बीच किसी बात को लेकर ...