धमतरी। धमतरी जिले के मरादेव फायरिंग रेंज में चल रहे नगर सैनिक प्रशिक्षण के दौरान सोमवार को एक गंभीर हादसा हो गया। फायरिंग अभ्यास करते समय नगर सैनिक का जवान चौबे लाल टंडन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। इस घटना से कैंप में हड़कंप मच गया।
यह घटना सोमवार को मरादेव फायरिंग
रेंज में उस वक्त हुई, जब नगर सैनिक जवानों का एक माह का प्रशिक्षण अपने अंतिम चरण
में था। इस प्रशिक्षण का आयोजन नगर सेनानी कार्यालय, धमतरी द्वारा किया गया था, जिसमें
छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से कुल 136 नगर सैनिक जवान शामिल हुए थे। प्रशिक्षण के
अंतिम दिन जवान फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। नगर
सेनानी के अधिकारियों के अनुसार, चौबे लाल टंडन फायरिंग कर रहे थे और उनके ठीक बाजू
में खड़े एक अन्य जवान की राइफल का चैंबर अचानक फट गया। चैंबर फटने से निकला एक लोहे
का टुकड़ा चौबे लाल टंडन को जा लगा, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना के तुरंत बाद रेंज में
मौजूद अधिकारियों और अन्य जवानों ने घायल चौबे लाल टंडन को संभाला और बिना देरी किए
जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते
हुए लगभग दो घंटे के भीतर उन्हें रायपुर के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उनकी
स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल
रहा है। इस घटना से प्रशिक्षण शिविर में हड़कंप मच गया है।
राजनांदगांव । उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने माँ बम्लेश्वरी छिरपानी परिसर शेड डोंगरगढ़ में नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के भूमि पूजन एवं बुद्ध पूर्णिमा स...
धमतरी। धमतरी जिले में आयोजित इंटर कॉलेज युवा फेस्ट के दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ा हादसा हो गया। आदिवासी धुन पर डांस प्रस्तुति के समय मंच...
रायपुर। राजधानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की छापेमारी में अब तक करीब 400 गैस स...
दुर्ग। जिले में पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में छापेमारी की और कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रव...
बिलासपुर। एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई, जिसमें साइबर ठग ने खुद को बैंक अफसर बताकर क्रेडिट कार्ड ऑफर के नाम पर लगभग 1.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी ...
राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने हत्या के एक मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को मात्र दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना लालबाग ...