दुर्ग में CBI की बड़ी कार्रवाई: वेटलिफ्टर और बॉडी बिल्डर गिरफ्तार, लाखों कैश बरामद


दुर्ग-भिलाई । दुर्ग और रायपुर में शनिवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे से जुड़े दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग रेफरी और रेलवे कर्मचारी बी. राजशेखर राव, रेलवे कर्मचारी और वेटलिफ्टर राजलक्ष्मी शामिल हैं। दोनों पर रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से ठगी करने का आरोप है।
सीबीआई की टीम ने बी. राजशेखर राव को दुर्ग के न्यू पुलिस लाइन स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। वहीं राजलक्ष्मी को रायपुर स्थित डीआरएम ऑफिस से हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के दौरान दोनों के ठिकानों पर तलाशी भी ली गई। जांच में टीम को घर से लाखों रुपए कैश मिलने की जानकारी सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों पर लंबे समय से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रकम लेने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच में कई अहम जानकारियां मिलने के बाद टीम ने एक साथ दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि, सीबीआई की टीम ने दुर्ग और रायपुर में कई घंटे तक पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान कुछ अहम कागजात और कैश भी जब्त की गई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मामले में कितने लोग ठगी का शिकार हुए हैं और कितनी रकम का लेनदेन हुआ है।
डीआरएम कार्यालय रायपुर ने भी कार्रवाई की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जानकारी सीबीआई से मिलने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल दोनों आरोपी सीबीआई की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

Related News
thumb

बस्तर में अवैध रेत परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त

जगदलपुर। बस्तर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालाें पर कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल ने ग्राम बड़ेआमाबाल के हल्दीमारी ए...


thumb

पुलिस पेट्रोल पंप पर मारपीट और बवाल: आरोपियों का निकाला गया जुलूस

दुर्ग-भिलाई । भिलाई के सेक्टर-6 स्थित पुलिस पेट्रोल पंप में गुरुवार देर रात जमकर हंगामा हो गया। पेट्रोल भराने पहुंचे एक युवक के साथ पहले सड़क किनार...


thumb

बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत: भैरमगढ़ में पशुपालकों को भारी नु...

बीजापुर। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोंदुम में शनिवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। देर रात तेज बारिश ...


thumb

4 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग: नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख ऐंठे थे

सक्ती। सक्ती जिले में पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेश कुमार दुबे (57) पिछले चार साल से फ...


thumb

जंगल में हाथी का हमला, ग्रामीण की जान गई: रायगढ़ में सुबह मिला शव

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। वह जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गया था, लेकिन रातभर घर वापस नहीं लौटा। शनिवार स...