बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत: भैरमगढ़ में पशुपालकों को भारी नुकसान


बीजापुर। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोंदुम में शनिवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। देर रात तेज बारिश और गरज-चमक के बीच मवेशी एक स्थान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक बिजली गिरी, जिससे मौके पर ही सभी 10 मवेशियों ने दम तोड़ दिया।
सुबह ग्रामीणों ने मृत मवेशियों को देखा और इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन को दी। ग्रामीणों ने बताया कि एक साथ इतने मवेशियों की मौत से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
जिन ग्रामीणों के मवेशियों की मौत हुई है, उनमें लक्षण हपका, बुधराम हपका, दशरथ बघेल, सोमी पिंकी बघेल, कुंवर हपका, आसमती हपका और मुन्नू हेमला जैसे पशुपालक शामिल हैं। मृत मवेशियों में बैल और बछड़े बताए गए हैं।

Related News
thumb

बस्तर में अवैध रेत परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त

जगदलपुर। बस्तर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालाें पर कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल ने ग्राम बड़ेआमाबाल के हल्दीमारी ए...


thumb

दुर्ग में CBI की बड़ी कार्रवाई: वेटलिफ्टर और बॉडी बिल्डर गिरफ्तार, ...

दुर्ग-भिलाई । दुर्ग और रायपुर में शनिवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे से जुड़े दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अंतरराष्ट्रीय...


thumb

पुलिस पेट्रोल पंप पर मारपीट और बवाल: आरोपियों का निकाला गया जुलूस

दुर्ग-भिलाई । भिलाई के सेक्टर-6 स्थित पुलिस पेट्रोल पंप में गुरुवार देर रात जमकर हंगामा हो गया। पेट्रोल भराने पहुंचे एक युवक के साथ पहले सड़क किनार...


thumb

4 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग: नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख ऐंठे थे

सक्ती। सक्ती जिले में पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेश कुमार दुबे (57) पिछले चार साल से फ...


thumb

जंगल में हाथी का हमला, ग्रामीण की जान गई: रायगढ़ में सुबह मिला शव

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। वह जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गया था, लेकिन रातभर घर वापस नहीं लौटा। शनिवार स...