जश्न में कानून ताक पर, शादी समारोह में खुलेआम हुई हर्ष फायरिंग


रायपुर । राजधानी में शादी समारोह के दौरान खुलेआम हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। हल्दी की रस्म से लेकर बारात तक लगातार गोलियां चलाई गईं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लाइसेंसी पिस्टल और दो नली बंदूक बच्चों, महिलाओं और युवतियों को थमाकर हवाई फायरिंग कराई जाती दिख रही है। हथियार लेकर लोग डांस भी करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वीडियो भाजपा नेत्री और मंडी बोर्ड सदस्य मोनिका सिंह के परिवार से जुड़े कार्यक्रम का है। इसमें उनके पति ऋतुपर्ण सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। शादी के बाद धुरंधर फिल्म के गाने पर रील बनाकर वीडियो पोस्ट किया गया।
जानकारी के मुताबिक 7 मई को वीआईपी रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में हल्दी कार्यक्रम के दौरान फायरिंग हुई। इसके बाद बारात महादेव घाट स्थित मैरिज पैलेस पहुंची, जहां स्वागत के दौरान भी गोलियां चलाई गईं। दोनों जगहों के वीडियो वायरल हैं।
मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस कमिश्नरी अधिकारियों के मुताबिक वीडियो सोशल मीडिया से मिला है। अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं हुई है। हालांकि वीडियो की लोकेशन और सत्यता की जांच की जा रही है। रायपुर का मामला पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Arms Act, 1959 के तहत लाइसेंसी हथियार से भी सार्वजनिक जगह या भीड़ में फायरिंग की अनुमति नहीं है। ऐसा करना लोगों की जान को खतरे में डालता है। मामलों में हथियार जब्त, लाइसेंस रद्द, जेल और जुर्माने का प्रावधान है।

Related News
thumb

बस्तर में अवैध रेत परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त

जगदलपुर। बस्तर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालाें पर कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल ने ग्राम बड़ेआमाबाल के हल्दीमारी ए...


thumb

दुर्ग में CBI की बड़ी कार्रवाई: वेटलिफ्टर और बॉडी बिल्डर गिरफ्तार, ...

दुर्ग-भिलाई । दुर्ग और रायपुर में शनिवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे से जुड़े दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अंतरराष्ट्रीय...


thumb

पुलिस पेट्रोल पंप पर मारपीट और बवाल: आरोपियों का निकाला गया जुलूस

दुर्ग-भिलाई । भिलाई के सेक्टर-6 स्थित पुलिस पेट्रोल पंप में गुरुवार देर रात जमकर हंगामा हो गया। पेट्रोल भराने पहुंचे एक युवक के साथ पहले सड़क किनार...


thumb

बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत: भैरमगढ़ में पशुपालकों को भारी नु...

बीजापुर। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोंदुम में शनिवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। देर रात तेज बारिश ...


thumb

4 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग: नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख ऐंठे थे

सक्ती। सक्ती जिले में पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेश कुमार दुबे (57) पिछले चार साल से फ...


thumb

जंगल में हाथी का हमला, ग्रामीण की जान गई: रायगढ़ में सुबह मिला शव

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। वह जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गया था, लेकिन रातभर घर वापस नहीं लौटा। शनिवार स...