दुर्ग-भिलाई । भिलाई के सेक्टर-6 स्थित पुलिस पेट्रोल पंप में गुरुवार देर रात जमकर हंगामा हो गया। पेट्रोल भराने पहुंचे एक युवक के साथ पहले सड़क किनारे मारपीट की गई। इसके बाद जब युवक पेट्रोल पंप पहुंचा तो विवाद बढ़ गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी भी डंडा लेकर भागता नजर आ रहा है।
बीएसपी कर्मचारी बी. एस. श्रीनिवास राव ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शहर के ज्यादातर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया था। उन्हें जानकारी मिली थी कि सेक्टर-6 पुलिस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मिल रहा है। इसी वजह से वे अपनी कार CG 07 CY 4612 से रात करीब 11:35 बजे सेक्टर-6 की तरफ जा रहे थे।
परिवार चौक के आगे उन्होंने दोस्त का फोन आने पर अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और नीचे उतरकर मोबाइल पर बात करने लगे। इसी दौरान दो बाइक में सवार 4 युवक पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे।
मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए उनके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने बताया कि, एक युवक ने उनके गाल पर थप्पड़ भी मारा। सभी युवक शराब के नशे में थे।
घटना के बाद चारों युवक वहां से भाग गए। इसके बाद श्रीनिवास राव पेट्रोल भराने सेक्टर-6 पुलिस पेट्रोल पंप पहुंचे। वहां काफी भीड़ लगी थी। इसी दौरान उन्होंने देखा कि चारों युवक पेट्रोल पंप पर मौजूद हैं। उन्होंने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को बुलाकर पूरी बात बताई।
इसके बाद कर्मचारियों ने युवकों को पकड़ने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इस दौरान पेट्रोल पंप के स्टाफ और आरोपियों के बीच भी झूमाझटकी हुई। मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। दो युवक वहां से भाग निकले, जबकि दो को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रितिक चौहान और अभिषेक वाशनिक बताया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि, आरोपी लगातार गाली-गलौज कर रहे थे, जिससे वहां मौजूद लोग भी परेशान हो गए। मामले में भिलाई नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर रितिक चौहान, अभिषेक वाशनिक और उनके अन्य साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 119(1), 296, 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों को उसी सेक्टर-6 पुलिस पेट्रोल पंप पर ले जाकर उनका जुलूस भी निकाला गया, जहां उन्होंने हंगामा और मारपीट की थी। वहीं, घटना में शामिल बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जगदलपुर। बस्तर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालाें पर कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल ने ग्राम बड़ेआमाबाल के हल्दीमारी ए...
दुर्ग-भिलाई । दुर्ग और रायपुर में शनिवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे से जुड़े दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अंतरराष्ट्रीय...
बीजापुर। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोंदुम में शनिवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। देर रात तेज बारिश ...
सक्ती। सक्ती जिले में पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेश कुमार दुबे (57) पिछले चार साल से फ...
रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। वह जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गया था, लेकिन रातभर घर वापस नहीं लौटा। शनिवार स...