प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा में 1192 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। बस्तर जिले में इस परीक्षा के लिए जगदलपुर स्थित निर्मल विद्यालय को प्रमुख केंद्र बनाया गया था। परीक्षार्थियों के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। इस विशेष पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, क्लैट और एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।
कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर मनीष वर्मा एवं आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त गणेश राम सोरी ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का सघन भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित कराया। बस्तर जिले में इस परीक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 1455 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1192 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 263 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
रविवार को आयोजित इस चयन परीक्षा की प्रक्रिया सुबह 9:30 बजे ओएमआर शीट भरने के साथ शुरू हुई, जिसके पश्चात 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। विभाग द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 1 मई से ही प्रवेश पत्र ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए थे, और तकनीकी सहायता के लिए सहायक आयुक्त कार्यालय को भी मुस्तैद रखा गया था। प्रशासन की सुव्यवस्थित योजना और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा का आयोजन पूर्ण कर लिया गया है।

Related News
thumb

बस्तर में अवैध रेत परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त

जगदलपुर। बस्तर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालाें पर कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल ने ग्राम बड़ेआमाबाल के हल्दीमारी ए...


thumb

दुर्ग में CBI की बड़ी कार्रवाई: वेटलिफ्टर और बॉडी बिल्डर गिरफ्तार, ...

दुर्ग-भिलाई । दुर्ग और रायपुर में शनिवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे से जुड़े दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अंतरराष्ट्रीय...


thumb

पुलिस पेट्रोल पंप पर मारपीट और बवाल: आरोपियों का निकाला गया जुलूस

दुर्ग-भिलाई । भिलाई के सेक्टर-6 स्थित पुलिस पेट्रोल पंप में गुरुवार देर रात जमकर हंगामा हो गया। पेट्रोल भराने पहुंचे एक युवक के साथ पहले सड़क किनार...


thumb

बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत: भैरमगढ़ में पशुपालकों को भारी नु...

बीजापुर। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोंदुम में शनिवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। देर रात तेज बारिश ...


thumb

4 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग: नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख ऐंठे थे

सक्ती। सक्ती जिले में पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेश कुमार दुबे (57) पिछले चार साल से फ...


thumb

जंगल में हाथी का हमला, ग्रामीण की जान गई: रायगढ़ में सुबह मिला शव

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। वह जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गया था, लेकिन रातभर घर वापस नहीं लौटा। शनिवार स...