नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला: चलती मेटाडोर में लगी भीषण आग, ड्राइवर-हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी में नेशनल हाईवे पर कुरूद राखी मोड़ के पास एक चलती मेटाडोर में अचानक आग लग गई। यह घटना शनिवार रात करीब ढाई बजे हुई। मेटाडोर में सोलर पैनल की 111 प्लेटें लोड थी, जो आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस घटना में 55 लाख रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
आग लगते ही मेटाडोर के ड्राइवर जनक सिंह (निवासी भिंड) और उनके हेल्पर बेटे ने कूदकर अपनी जान बचाई। उन्होंने शुरुआत में अपने पास रखे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि वे उस पर काबू नहीं पा सके।
यह मेटाडोर (क्रमांक एमपी 07 GA 9795) गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से सोलर पैनल की 111 प्लेटें लेकर मलकानगिरी, ओडिशा के लिए रवाना हुई थी। यह वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 30 रायपुर-धमतरी मार्ग से गुजर रहा था, तभी कुरूद से पहले राखी मोड़ के पास यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। हालांकि, जब तक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचते और आग पर काबू पाते, तब तक मेटाडोर और उसमें लदे सोलर पैनल पूरी तरह जल चुके थे। आग लगने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस संबंध में कुरूद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Related News
thumb

बस्तर में अवैध रेत परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर जब्त

जगदलपुर। बस्तर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालाें पर कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल ने ग्राम बड़ेआमाबाल के हल्दीमारी ए...


thumb

दुर्ग में CBI की बड़ी कार्रवाई: वेटलिफ्टर और बॉडी बिल्डर गिरफ्तार, ...

दुर्ग-भिलाई । दुर्ग और रायपुर में शनिवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे से जुड़े दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अंतरराष्ट्रीय...


thumb

पुलिस पेट्रोल पंप पर मारपीट और बवाल: आरोपियों का निकाला गया जुलूस

दुर्ग-भिलाई । भिलाई के सेक्टर-6 स्थित पुलिस पेट्रोल पंप में गुरुवार देर रात जमकर हंगामा हो गया। पेट्रोल भराने पहुंचे एक युवक के साथ पहले सड़क किनार...


thumb

बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत: भैरमगढ़ में पशुपालकों को भारी नु...

बीजापुर। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोंदुम में शनिवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। देर रात तेज बारिश ...


thumb

4 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग: नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख ऐंठे थे

सक्ती। सक्ती जिले में पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेश कुमार दुबे (57) पिछले चार साल से फ...


thumb

जंगल में हाथी का हमला, ग्रामीण की जान गई: रायगढ़ में सुबह मिला शव

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। वह जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गया था, लेकिन रातभर घर वापस नहीं लौटा। शनिवार स...