रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। वह जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गया था, लेकिन रातभर घर वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसकी लाश जंगल में मिलने के बाद घटना की सूचना वन विभाग को दी गई।
मामला कापू रेंज का है। धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंदकालो निवासी मालिकराम बंजारा (55) शुक्रवार को जलाऊ लकड़ी लेने छेनापतरा जंगल गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए।
इसी दौरान शनिवार सुबह अलोला बीट के जंगल में एक ग्रामीण का शव पड़ा मिला। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई गई कि हाथी के हमले में उसकी मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
वन अमले ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल विभाग आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि कापू रेंज के अलोला बीट क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से सरगुजा की ओर से आया एक हाथी विचरण कर रहा था।
इसे देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार प्रभावित गांवों में मुनादी कराकर लोगों से जंगल नहीं जाने की अपील कर रही थी। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार धर्मजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में वर्तमान में 135 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
इनमें सबसे अधिक 52 हाथी छाल रेंज में मौजूद हैं। इसके अलावा अन्य रेंजों में भी हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक कुल हाथियों में 39 नर, 70 मादा और 26 शावक शामिल हैं।
जगदलपुर। बस्तर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालाें पर कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल ने ग्राम बड़ेआमाबाल के हल्दीमारी ए...
दुर्ग-भिलाई । दुर्ग और रायपुर में शनिवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे से जुड़े दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अंतरराष्ट्रीय...
दुर्ग-भिलाई । भिलाई के सेक्टर-6 स्थित पुलिस पेट्रोल पंप में गुरुवार देर रात जमकर हंगामा हो गया। पेट्रोल भराने पहुंचे एक युवक के साथ पहले सड़क किनार...
बीजापुर। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोंदुम में शनिवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। देर रात तेज बारिश ...
सक्ती। सक्ती जिले में पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेश कुमार दुबे (57) पिछले चार साल से फ...