रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक नया मोड़ लिया है। सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से पांच और छह मई को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज-चमक और अंधड़ की संभावना जताई गई है।
फील्ड में सक्रिय प्रगणना कार्य
के बीच यह बदलाव राहत भी देगा और सतर्कता की आवश्यकता भी बढ़ाएगा। मौसम विभाग के अनुसार,
अधिकतम तापमान में अगले दो-तीन दिनों में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने
की संभावना है।
रायपुर में सोमवार को अधिकतम
तापमान 41.1 और न्यूनतम 28.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास रहा। वहीं
जगदलपुर सहित बस्तर के जिलों में तापमान गिरकर 34.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
यहां अगले 48 घंटों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और वज्रपात की संभावना है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है
कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
से अंधड़ चल सकता है और वज्रपात भी हो सकता है। पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर
हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।
प्रदेश के मौसम पर एक साथ कई प्रणालियों का असर है। पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास डेढ़ किमी तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा, आंतरिक ओडिशा क्षेत्र में 0.9 किमी तक एक अन्य परिसंचरण सक्रिय है।
जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...
रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...
कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...
रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...