फिल्म ‘72 हूरें’ के ट्रेलर को नहीं मिला सेंसर सर्टिफिकेट, निर्माताओं ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर किया रिलीज

सतअंजोर,मुंबई। बॉलीवुड फिल्म ‘72 हूरें’ के ट्रेलर को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज कर दिया है। यह जानकारी फिल्म के निर्माता अशोक पंडित ने दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म के ट्रेलर को आपत्तिजनक मानकर रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद भी ट्रेलर को डिजिटल में रिलीज किया गया। फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

दर्शकों की संवेदनाओं का ख्याल : CBFC

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अनुसार, वो दर्शकों की संवेदनाओं का ख्याल रखते हैं। इसलिए ट्रेलर को ग्रीन सिग्नल नहीं दे सकते।

फिल्म और ट्रेलर का अलग सेंसर सर्टिफिकेट? : अशोक पंडित 

वहीं अशोक पंडित ने CBFC पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस मंस अशोक पंडित ने कहा, ट्रेलर जो आपने देखा है, उसमें एक पैर का शॉट है, जो ट्रेलर में दिखाया गया है। बोर्ड ने बोला ये निकाल देने के लिए। लेकिन वो शॉट फिल्म में भी है। फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट दे चुके है। पर ट्रेलर से निकालना है। ये जो गलतफहमी है, ये हम सवाल कर रहे हैं।' 

उन्होंने पूछा कि ‘क्या फिल्म का सेंसर अलग होगा और ट्रेलर का सेंसर अलग होता है। ये तो मुझे टेक्निशियन से पूछना पड़ेगा। फिल्म का सेंसर तो मेरे पास है।’

फिल्म के ट्रेलर में क्या है

ट्रेलर के अनुसार, फिल्म में मौलवी लोगों को आतंकवादी बनाने के लिए ब्रेनवॉश करते हैं। उसे मौत के बाद जन्नत पहुंचने का लालच दिया जाता है। इन बातों में आकर वो मासूमों की जान लेने उतारू हो जाते हैं। क्या सही, क्या गलत नहीं सोचते।

पूरन सिंह चौहान ने किया निर्देशन

फिल्म 72 हूरें’ में राशिद नाज, अशोक पाठक, पवन मल्होत्रा, आमिर बशिर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन पूरन सिंह चौहान ने किया है। फिल्म का निर्माण गुलाब सिंह तंवर ने किया है। सह-निर्माता अशोक पंडित, अनिरुद्ध तंवर और किरण डागर हैं।

Related News
thumb

विजय-रश्मिका की शादी में सिर्फ़ family और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे

लंबे समय से चल रही अटकलों के बाद आखिरकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तारीख 26 फरवरी तय हो गई है। बताया जा रहा है कि यह समारोह बेहद ...


thumb

साउथ के चर्चित कपल की गुपचुप शादी की तैयारी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कपल 26...


thumb

अता पता लापता में फंसे : अभिनेता राजपाल यादव आएंगे जेल से बाहर, कोर...

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कोर्ट ने आज (16 फरवरी) को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई की और अभिनेता क...


thumb

बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास, किन्नर अखाड़ा की म...

90 के दशक में जवां दिलों की धड़कन में राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अब अभिनय की दुनिया छोड़ किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन चुकी ह...


thumb

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स मिडिल ईस्ट में बैन!

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और वीर पहारिया की फिल्म स्काई फोर्स को काफी पसंद किया जा रहा है। पर खिलाड़ी कुमार के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर आ...


thumb

अभिनेता अरबाज खान ने की दूसरी शादी, जानिए उनके पत्नी के बारे में

सलमान खान के भाई और बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan Marriage) ने दूसरी शादी कर ली है।