इनाम जीतने का सपना दिखाकर ठगे 2 लाख: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


बलौदाबाजार । बलौदाबाजार के गिधौरी में लक्की ड्रा और सेल प्रमोशन का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिधौरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ग्राम गिधौरी निवासी खगेन्द्र नाथ साहू (43) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी खगेन्द्र नाथ साहू ने सेल प्रमोशन ऑफर के तहत एक योजना चलाई थी। इसमें वह ग्रामीणों से प्रतिमाह 4000 रुपए और 2500 रुपए का सदस्यता शुल्क जमा करवाता था। शुरुआत में कुछ लोगों को लक्की ड्रा में पैसे वापस कर उसने ग्रामीणों का विश्वास जीता।
इसी विश्वास का फायदा उठाकर चूड़ामणि साहू और गीताराम साहू नामक दो ग्रामीणों ने कुल 2,00,000 रुपए जमा कर दिए। इसके बाद आरोपी ने न तो कोई ड्रा निकाला और न ही उनकी रकम लौटाई। यह धोखाधड़ी 10 दिसंबर 2023 से 23 मार्च 2026 के बीच हुई।
थाना प्रभारी संदीप बंजारे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया (अपराध क्रमांक 94/2026, धारा 318(4) बीएनएस)। पूछताछ में आरोपी ने धोखाधड़ी करना स्वीकार कर लिया है।
पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने इसी तरह कई अन्य लोगों को भी ठगा है। इसलिए, गिधौरी पुलिस ने अन्य पीड़ितों से तत्काल थाना गिधौरी में शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। गिरफ्तार आरोपी खगेन्द्र नाथ साहू को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और लोगों से ऐसे प्रलोभनों से बचने की सलाह दी गई है।

Related News
thumb

निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपं...

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...


thumb

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...


thumb

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए न...

रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...


thumb

ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग पर आज सुबह प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...


thumb

दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...


thumb

चाकूबाजी की वारदात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...