कोरबा जंगल में भालू का आतंक:तेंदूपत्ता संग्रह के दौरान दो ग्रामीणों पर हमला, चेहरे पर गंभीर चोटें


कोरबा । कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के भादा जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में रिटायर पंचायत सचिव बृजपाल तंवर और धनसिंह धनुहार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह घटना सोमवार तड़के सुबह की है, जब दोनों ग्रामीण वनोपज संग्रहण के लिए जंगल गए थे। इन दिनों जंगलों में तेंदूपत्ता, महुआ और चार की अच्छी पैदावार होती है, जिसके चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल जाते हैं। इसी दौरान झाड़ियों में मौजूद भालू ने उन पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास नर और मादा भालू अपने शावकों के साथ थे। शावकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क भालू ने हलचल महसूस होते ही आक्रामक होकर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में बृजपाल तंवर और धनसिंह के चेहरे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म आए हैं।
उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास तेंदूपत्ता तोड़ रहे अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर भालू को भगाया। इसके बाद घायलों को तत्काल पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गर्मी के मौसम में महुआ और अन्य जंगली फलों के कारण भालू जंगल के किनारे और झाड़ियों के आसपास अधिक सक्रिय रहते हैं। तेंदूपत्ता सीजन में ग्रामीणों की आवाजाही बढ़ने से अनजाने में भालुओं के करीब पहुंचने पर वे असुरक्षित महसूस कर हमला कर देते हैं।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में समूह में जाएं, सतर्क रहें और आपात स्थिति में बचाव के लिए लाठी-डंडा साथ रखें।

Related News
thumb

छट्ठी कार्यक्रम से लौट रही युवती से शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, द...

कवर्धा। चिल्फी थाना क्षेत्र में छट्ठी कार्यक्रम से घर लौट रही युवती को कथित तौर पर जबरन रोककर उसे पहले शराब पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को ...


thumb

ऑडियो वायरल होते ही ईई शशांक सस्पेंड

जांजगीर चांपा। जिले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। सरकारी ड्राइवर से कथित तौर पर ग...


thumb

बिजली ऑफिस के पास कार से 450 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

सरायपाली। सरायपाली पुलिस ने दर्राभांठा स्थित 132 केवी बिजली ऑफिस के पास नाकेबंदी कर मारूती वैन से 450 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्...


thumb

ऑक्सीजोन में जप्त 54 ट्रेक्टर-ट्रॉली रेत को पुन: शिवनाथ नदी में डाल...

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।


thumb

अवैध कबाड़ कारोबार पर शिकंजा: बसना में स्क्रैप यार्ड सील, 10 टन मा...

महासमुंद । महासमुंद जिले में पुलिस अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बसना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित...