पुरानी दुश्मनी में स्कूटी में लगाई आग, घरेलू सामान तक पहुंची लपटें

बिलासपुर। बिलासपुर में पुरानी रंजिश के चलते बदमाश युवक ने महिला के घर के बाहर खड़ी स्कूटी पर आग लगा दी, जिससे स्कूटी के साथ ही घरेलु सामान भी जलकर खाक हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के अनुसार कुदुदंड निवासी प्रियंका कुशवाहा ने पुलिस से शिकायत की है कि बीते रविवार की रात वह अपनी स्कूटी को घर के बाहर खड़ी की थी। रात करीब 1 बजे अचानक कुछ जलने का आभास हुआ, तब वो बाहर निकली। जब वह बाहर निकलीं तब स्कूटी धू-धू कर जल रही थी।
वहीं, आग की लपटों से घरेलु सामान भी चपेट में आ गया। इस दौरान किसी तरह उसने पानी डालकर आग को काबू में किया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी।
प्रियंका कुशवाहा ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था और आग घर तक पहुंच सकती थी। इस घटना के बाद परिवार समेत आसपास के लोग भी दहशत में है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, जिसके बाद महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन, युवक फरार हो गया है।
महिला का आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाला सागर ठाकुर उससे पुरानी रंजिश रखता है। वह पिछले लंबे समय से उसे परेशान कर रहा है। घटना वाली रात भी उसी ने स्कूटी में आग लगाई। आगजनी में करीब 15 हजार रुपए से अधिक का नुकसान होने की जानकारी दी गई है।

Related News
thumb

छट्ठी कार्यक्रम से लौट रही युवती से शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, द...

कवर्धा। चिल्फी थाना क्षेत्र में छट्ठी कार्यक्रम से घर लौट रही युवती को कथित तौर पर जबरन रोककर उसे पहले शराब पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को ...


thumb

ऑडियो वायरल होते ही ईई शशांक सस्पेंड

जांजगीर चांपा। जिले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। सरकारी ड्राइवर से कथित तौर पर ग...


thumb

बिजली ऑफिस के पास कार से 450 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

सरायपाली। सरायपाली पुलिस ने दर्राभांठा स्थित 132 केवी बिजली ऑफिस के पास नाकेबंदी कर मारूती वैन से 450 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्...


thumb

ऑक्सीजोन में जप्त 54 ट्रेक्टर-ट्रॉली रेत को पुन: शिवनाथ नदी में डाल...

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।


thumb

अवैध कबाड़ कारोबार पर शिकंजा: बसना में स्क्रैप यार्ड सील, 10 टन मा...

महासमुंद । महासमुंद जिले में पुलिस अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बसना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित...


thumb

कोरबा जंगल में भालू का आतंक:तेंदूपत्ता संग्रह के दौरान दो ग्रामीणों...

कोरबा । कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के भादा जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में रिटायर पंचायत सचिव...