थाने के बाहर DRG जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या


बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में डीआरजी (DRG) के जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना कोतवाली थाना के गेट के सामने हुई, जब जवान अपनी बाइक पर बैठा हुआ था। जवान मूल रूप से बीजापुर के आवापल्ली थानाक्षेत्र के मुर्दोंडा का रहने वाला है। जवान के आत्महत्या करने का कारण अभी अज्ञात है।
शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम करीब 8:45 से 9 बजे के बीच की है। जवान ने कोतवाली थाना के गेट के सामने अपनी बाइक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान जवान ने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनते ही इलाके में तैनात अन्य जवान मौके पर पहुंचे, जहां जवान खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पास में उनकी सर्विस राइफल पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
मृतक जवान की पहचान दिलीप तेलम के रूप में हुई है। जवान मूल रूप से बीजापुर के आवापल्ली थानाक्षेत्र के मुर्दोंडा का रहने वाला है। वो रक्षित केंद्र में आरक्षक के पद पर पोस्टेड है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी (शवगृह) भेज दिया है। बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने बताया है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Related News
thumb

छट्ठी कार्यक्रम से लौट रही युवती से शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, द...

कवर्धा। चिल्फी थाना क्षेत्र में छट्ठी कार्यक्रम से घर लौट रही युवती को कथित तौर पर जबरन रोककर उसे पहले शराब पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को ...


thumb

ऑडियो वायरल होते ही ईई शशांक सस्पेंड

जांजगीर चांपा। जिले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। सरकारी ड्राइवर से कथित तौर पर ग...


thumb

बिजली ऑफिस के पास कार से 450 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

सरायपाली। सरायपाली पुलिस ने दर्राभांठा स्थित 132 केवी बिजली ऑफिस के पास नाकेबंदी कर मारूती वैन से 450 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्...


thumb

ऑक्सीजोन में जप्त 54 ट्रेक्टर-ट्रॉली रेत को पुन: शिवनाथ नदी में डाल...

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।


thumb

अवैध कबाड़ कारोबार पर शिकंजा: बसना में स्क्रैप यार्ड सील, 10 टन मा...

महासमुंद । महासमुंद जिले में पुलिस अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बसना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित...


thumb

कोरबा जंगल में भालू का आतंक:तेंदूपत्ता संग्रह के दौरान दो ग्रामीणों...

कोरबा । कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के भादा जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में रिटायर पंचायत सचिव...