अवैध कबाड़ कारोबार पर शिकंजा: बसना में स्क्रैप यार्ड सील, 10 टन माल जब्त


महासमुंद । महासमुंद जिले में पुलिस अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बसना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित ग्राम सिरको में एक अवैध स्क्रैप यार्ड को सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान यार्ड से लगभग 10 टन संदिग्ध लोहा स्क्रैप जब्त किया गया।
पुलिस को 16 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिरको में एक स्क्रैप यार्ड का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान यार्ड संचालक तनवीर दानी (40) की मौजूदगी में यार्ड की तलाशी ली गई। तलाशी में पुरानी मशीनें, पंप, साइकिल और मोटरसाइकिल के पार्ट्स, लोहे के एंगल, पाइप, पुराने टीन, कूलर, पंखे सहित भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार का लोहा स्क्रैप बरामद हुआ। जब्त सामग्री का कुल अनुमानित वजन करीब 10 टन है।
पुलिस ने संचालक तनवीर दानी से बरामद स्क्रैप के संबंध में वैध दस्तावेज, खरीद-बिक्री के बिल और व्यापार अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्रस्तुत करने को कहा। हालांकि, वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
दस्तावेजों के अभाव में पुलिस ने इस स्क्रैप को संदिग्ध संपत्ति मानते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 के तहत जब्त कर लिया। इसके साथ ही, पूरे यार्ड को विधिवत सीलबंद कर दिया गया है।

 

Related News
thumb

छट्ठी कार्यक्रम से लौट रही युवती से शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, द...

कवर्धा। चिल्फी थाना क्षेत्र में छट्ठी कार्यक्रम से घर लौट रही युवती को कथित तौर पर जबरन रोककर उसे पहले शराब पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को ...


thumb

ऑडियो वायरल होते ही ईई शशांक सस्पेंड

जांजगीर चांपा। जिले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। सरकारी ड्राइवर से कथित तौर पर ग...


thumb

बिजली ऑफिस के पास कार से 450 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

सरायपाली। सरायपाली पुलिस ने दर्राभांठा स्थित 132 केवी बिजली ऑफिस के पास नाकेबंदी कर मारूती वैन से 450 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्...


thumb

ऑक्सीजोन में जप्त 54 ट्रेक्टर-ट्रॉली रेत को पुन: शिवनाथ नदी में डाल...

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।


thumb

कोरबा जंगल में भालू का आतंक:तेंदूपत्ता संग्रह के दौरान दो ग्रामीणों...

कोरबा । कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के भादा जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में रिटायर पंचायत सचिव...