भरोसे का बड़ा धोखा: कर्मचारी ने 2 करोड़ का गोल्ड किया गायब, CCTV में खुलासा


रायपुर। रायपुर के सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी ज्वैलर्स में कर्मचारी ने ही करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा के सोने के जेवर पार कर दिए। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित कारोबारी सुरेश भंसाली सदर बाजार में मनोहरमल एंड कंपनी नाम से सोने-चांदी का कारोबार करते हैं। 16 साल पुराने कर्मचारी ने जेवरों को लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रख लिया। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।
पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
कारोबारी ने पुलिस को बताया कि, सूरज साहू नाम का कर्मचारी पिछले 16 साल से उनकी दुकान में काम कर रहा था। आरोपी पर रोजाना डिस्प्ले में रखे गए जेवरों को वापस लॉकर में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी थी।
बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल 2026 को दुकान बंद होने के दौरान सूरज साहू ने जेवरों को लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रख लिया। शुरुआत में किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई।
13 अप्रैल को स्टॉक मिलान के दौरान सोने के जेवर कम पाए गए। जांच करने पर कुल 1495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना गायब मिला। कारोबारी ने दुकान के सभी कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
फुटेज में शाम करीब 4 बजकर 21 मिनट पर सूरज साहू सोने के जेवर अपने साथ ले जाते दिखाई दिया। गायब हुए सोने में अलग-अलग डिजाइन और किस्म के जेवर शामिल बताए जा रहे हैं। बाजार मूल्य के हिसाब से चोरी गए सोने की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए आंकी गई है।
कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी कर्मचारी सूरज साहू के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।

Related News
thumb

यूथ फेस्टिवल-2026 में शामिल होंगे जशपुर के 20 युवा’

रायपुर।छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के होनहार युवा जल्द ही हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों और ऊंचे पहाड़ों के बीच अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे।यूथ फेस्टिवल 2...


thumb

अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन का शिकंजा, नारकोटिक दवाएं बेचने वाले मेडि...

एमसीबी। जिले में नारकोटिक एवं प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री तथा बिना अनुमति संचालित क्लीनिकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी क...


thumb

स्वास्थ्य जांच अभियान: गमपुर में 771 ग्रामीणों की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

बीजापुर। जिले के ग्राम गमपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग सर्वेक्षण का आयोजन मंगलवार काे किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र डोड...


thumb

चलती स्कॉर्पियो का टायर फटा, हादसे में 6 लोग घायल

जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत मारेंगा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर vमंगलवार सुबह 6 बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क किनारे पलट गई।...


thumb

बिलासपुर में पैतृक जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, भाइयों के बीच चले कुल्...

बिलासपुर । बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा गांव में पैतृक जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के भाइयों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना...


thumb

भिलाई में शराबियों का उत्पात, बीयर की बोतल से सिर फोड़ा; 2 भाइयों क...

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में रविवार देर रात शराबियों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। पंजाब बार में शराब पीने आए लोगों के बीच किसी बात को लेकर ...