रायगढ़ । रायगढ़ के ऐतिहासिक पुरातात्विक स्थल सिंघनपुर गुफा में शोध करने पहुंचे रायपुर की अलग-अलग यूनिवर्सिटी के 4 शोधकर्ता और 1 वैज्ञानिक पर मधुमक्खियों के बड़े झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें डायल 108 और वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित सिंघनपुर गुफा में अक्सर दूर-दराज से शोधकर्ता अध्ययन और शोध कार्य के लिए पहुंचते हैं। शनिवार को रायपुर की अलग-अलग यूनिवर्सिटी से पांच सदस्यीय टीम यहां शोध करने पहुंची थी। टीम में 1 वैज्ञानिक और 4 शोधकर्ता शामिल थे।
वन विभाग के कर्मचारियों के साथ टीम सिंघनपुर गुफा की पहाड़ियों पर चढ़कर शैल चित्रों का निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
मधुमक्खियों के हमले में वैज्ञानिक स्मृद्धि (69), ब्रम्हानंद धृतलहरे (27), भाग्यश्री (30), सुमन (35), निहारिका (36) और वन विभाग के रामझरना प्रभारी गितेश्वर पटेल और चौकीदार ईश्वर यादव घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और डायल 108 को सूचना दी। इसके बाद वनकर्मियों और डायल 108 की टीम ने घायलों को स्ट्रेचर की मदद से पहाड़ी से नीचे उतारा और तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
इस संबंध में रायगढ़ रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि रायपुर की अलग-अलग यूनिवर्सिटी से 5 सदस्यीय शोधकर्ता टीम सिंघनपुर पहुंची थी। इसमें 2 पुरुष और 3 महिला सदस्य शामिल थे। उन्होंने बताया कि टीम सिंघनपुर की पहाड़ी पर शोध कार्य के लिए पहुंची थी।
इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।
जगदलपुर। बस्तर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालाें पर कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल ने ग्राम बड़ेआमाबाल के हल्दीमारी ए...
दुर्ग-भिलाई । दुर्ग और रायपुर में शनिवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे से जुड़े दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अंतरराष्ट्रीय...
दुर्ग-भिलाई । भिलाई के सेक्टर-6 स्थित पुलिस पेट्रोल पंप में गुरुवार देर रात जमकर हंगामा हो गया। पेट्रोल भराने पहुंचे एक युवक के साथ पहले सड़क किनार...
बीजापुर। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोंदुम में शनिवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। देर रात तेज बारिश ...
सक्ती। सक्ती जिले में पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेश कुमार दुबे (57) पिछले चार साल से फ...
रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। वह जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गया था, लेकिन रातभर घर वापस नहीं लौटा। शनिवार स...