सूरजपुर में बड़ा हादसा टला: बोलेरो में अचानक भड़की आग, मासूम बाल-बाल बचा


सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बुधवार शाम एक बोलेरो में भीषण आग लग गई। यह घटना भटगांव थाना क्षेत्र के सोनगरा बाजार के पास हुई। आग लगने के समय गाड़ी में एक बच्चा मौजूद था, जो समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आया।
जानकारी के अनुसार, वाहन चालक बाजार जाने से पहले बच्चे को बोलेरो में छोड़कर गया था और एसी चालू कर दी थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में अचानक आग भड़क उठी।
बच्चे ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बढ़ने से पहले ही गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि बच्चा 10-15 सेकंड भी और अंदर रहता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही भटगांव थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में गर्मी के कारण एसी ऑन रहने से शॉर्ट सर्किट या इंजन ओवरहीट होने की आशंका जताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी इस मामले की जांच कर सकती है।

Related News
thumb

निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपं...

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...


thumb

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...


thumb

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए न...

रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...


thumb

ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग पर आज सुबह प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...


thumb

दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...


thumb

चाकूबाजी की वारदात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...